फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेधावियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आयोजित किया गया समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। श्री ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर सम्मान समारोह ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित किया गया। समाज के वयोवृद्ध एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। कई लोगों ने गरीब, बेसहारा होनहार छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का भी जिम्मा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन गर्ग ने की। समाज के वयोवृद्धों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से बेटा, बेटियों में भेद न करने और दोनों को उच्च शिक्षा दिलाए जाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर समाज में बेटा-बेटी के अनुपात में असमानता को समाप्त करने का भी आह्वान किया। संचालन महामंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर मिश्रा, रामप्रकाश शर्मा, रामनरेश कटारा, मनोज शर्मा,अशोक गर्ग, अनुपम शर्मा, रवींद्र लाल तिवारी, कौशल किशोर, राजीव तिवारी, आशुतोष तिवारी, डॉ. रविंद्र तैगुरिया, मयंक गर्ग, राजेंद्र गर्ग, रामप्रकाश तिवारी, अविनाश तिवारी, संजीव गर्ग, मुकेश गौड, अनिल कुमार शर्मा, आशीष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें