फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आधी रात घर में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, हथियारों का जखीरा देख उड़ गए होश; खतरनाक था प्लान

Mon, 25 Sep 2023 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आधी रात एक घर में हलचल हो रही थी। सूचना पर पुलिस पंहुच गई। वहां पर हथियारों का जखीरा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
UP News: आधी रात घर में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को अवैध हथियार की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से हथियार बनाने के उपकरण और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। यह फैक्टरी काफी दिनों से संचालित की जा रही थी। गैंग हथियार बनाने का कार्य रात के अंधेरे में करता था। तमंचा शहरी इलाकों के युवकों को एक हजार से 1500 रुपये में बेचा जाता था। 

विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अवैध हथियारों को खपाने की तैयारी की जा रही थी। तमंचा बनाने की यह फैक्टरी थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैया नगर में चल रही थी। गैंग रात के अंधेरे में काम करता था। इससे उनके द्वारा किए जा रहे काम की किसी को भनक ना लगे। तमंचा तैयार करने के बाद नई उम्र के लड़कों को तमंचा एक हजार से 1500 रुपये में बेचा जाता था। 

यह भी पढ़ेंः- सीएम तक पहुंचा सत्संगियों का मामला: दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन की दो टूक...अवैध कब्जे होंगे ध्वस्त
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी कमलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने टीम के साथ फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए वाजिदपुर की ठार निवासी प्रेमवीर यादव को गिरफ्तार किया है। मौके से आठ तमंचा, तीन कारतूस और हथियार निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कल-पुर्जें भी बरामद किए गए हैं। साथ ही बताया कि पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गैंग के अन्य साथी हुए फरार

अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर पुलिस के छापे की खबर मिलते ही गैंग के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। पूरा गैंग मिलकर अवैध हथियारों को बनाने और बिक्री करने का काम किया करता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

यह सामान हुए बरामद

आठ तमंचा, दो कारतूस, एक ब्लोवर, दो अर्द्ध निर्मित बैरल, एक आरी, एक हेक्सा ब्लेड, एक हेक्सा फ्रेम, एक छेनी, एक विंडोलिया, 13 लोहे के स्प्रिंग, एक मिनी ड्रिल मशीन, ग्राइंडर ब्लेड, एक डाई मशीन, एक सड़सी, एक हथौड़ी, स्टील के पाइप, लोहे के पाइप, रेती, धार लगाने वाला पत्थर बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें