फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सीधे फैक्टरी से ही पार कर देते माल, बेचकर अर्जित करते थे धन, चार गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सीधे फैक्टरी से सामान पार कर देते थे। इसके बाद दुकान में बेचकर धन अर्जित करते थे।     
विज्ञापन
गैंगस्टर का हवाला एजेंट गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फैक्टरी से कांच की क्रॉकरी चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने क्रॉकरी के 31 कार्टून और एक मैक्स लोडिंग जीप बरामद की है। पकड़े गए आरोपी फैक्टरी में वाहन चालक हैं। ये लोग पिछले काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मामला लाइनपार थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि वह ढोलपुरा रेलवे पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लोडर मैक्स जीप आई। जांच करने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी से 31 कार्टून बरामद हुए हैं। आरोपियों ने अपना नाम नीतेश कुमार, कुलदीप यादव, जितेंद्र सिंह निवासी वासुदेवपुर, थाना लाइनपार और नाहर सिंह निवासी हिमायूंपुर, थाना दक्षिण बताया। 

कार्टून को एक जगह एकत्रित करते थे

आरोपियों ने बताया कि ओरयिन ग्लास डेकोरेशन फैक्टरी में वाहन चालक हैं। फैक्टरी में तैयार माल को ट्रांसपोर्ट पर ले जाने का काम करते थे। वाहन में माल लोड करते समय एक दो कार्टून अतिरिक्त लोड कर लिया करते थे। चोरी किए गए कार्टून को एक स्थान पर एकत्रित करते थे। 

दुकानदारों को बेचते थे चोरी का माल

इस दौरान जब उनकी संख्या अधिक हो जाती थी, तब माल ले जाकर दुकानदारों को बेच देते थे। आरोपी चोरी का माल बेचकर हजारों रुपये की आय अर्जित करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किए गए माल की कीमत 6750 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें