फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जानलेवा हमले का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोपी को मक्खनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चमरौली तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी शैलेंद्र कुमार ने करीब तीन माह पूर्व जानलेवा हमले का मुकदमा मक्खनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कराया था। शैलेंद्र का आरोप था कि वह बाइक द्वारा गांव से फिरोजाबाद आ रहा था। तभी आरोपियों ने जेवड़ा पुल के समीप उसको रोक लिया और गोली मार दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। मक्खनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जांच में शैलेंद्र द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा फर्जी पाया गया। इसके बाद से शैलेंद्र की तलाश की जा रही थी। मंगलवार रात आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान नसीरपुर जाने वाले मार्ग स्थित चमरौली तिराहे के समीप से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार
एका। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पप्पू निवासी मोहल्ला खेड़ा एका बताया गया है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को एटा चौराहा के समीप वाहन चेकिंग करते समय पकड़ा था। जिसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें