रामलीला मैदान में आयोजित विराट संगीतमय शिव महापुराण के सातवें दिन गुरुवार को धामपुर से पधारे पीठाधीश्वर राधेश्याम महाराज ने कहा कि माता-पिता की सच्ची सेवा करने से ईश्वर की कृपा होती है।
कथाव्यास ने कहा कि जिस परिवार में पुत्र-पुत्रियों, माता-पिता, सास-श्वसुर की सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं, उनके ऊपर देवी-देवताओं की कृपा होती है। यहां तक कि भगवान राम के ऊपर भी माता-पिता का आशीर्वाद था। इसी कारण रावण उनका बाल भी बांका नहीं कर सका। अत: जिसके हाथ सदैव माता-पिता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं, उन हाथों एवं सिर को त्रिलोकी का कोई हथियार काट नहीं सकता। महाराज ने शिव महापुराण के अंतर्गत कार्तिक जन्म का प्रसंग सुनाया। कार्यक्रम में अरविंद अग्रवाल, संजय पचौरी, राजवीर ठाकुर, कमलेश शर्मा, प्रीती श्रोती, पवन शर्मा, राकेश पालीवाल, अशोक शर्मा, आनंद शर्मा, मुकेश, नीलम, सुशीला, राकेश, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।