फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए गए लुटेरे से एक लाख चार हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका क्षेत्र में पशु व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश को एका पुलिस ने मैनपुरी जिला जेल से रिमांड पर लेकर एक लाख चार हजार रुपये और लूट के दौरान प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव अंजनी निवासी संदीप उर्फ सिंगम उर्फ सिंघम ने अपने साथियों के साथ 14 जुलाई को पशु व्यापारी चंद्रभान उर्फ चंदू खटीक निवासी मुस्तफाबाद थाना जसराना से करीब दस लाख 45 हजार रुपये लूट लिए थे। उस समय व्यापारी मैक्स जीप से पशु लेने के लिए सिकंदराराऊ पशु मंडी जा रहा था। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर एका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। चार बदमाशों को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज दिया था।
कोतवाल मैनपुरी से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे संदीप ने एका पुलिस से बचकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि संदीप के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी के बाद एका पुलिस ने संदीप को रिमांड पर लेकर उसके कब्जे से एक लाख चार हजार रुपये बरामद किए है। लूट के दौरान प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है। संदीप ने बताया कि उसके हिस्से में करीब एक लाख 50 हजार रुपये आए थे। इसमें 46 हजार रुपये खर्च हो गए। शेष रुपये गाड़ी में ही पड़े रह गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें