फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर और किड्स एकेडमी के बीच होगा फाइनल मैच

Fri, 04 Dec 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किड्स कार्नर हैप्पी स्कूल पीपल चौकी पर चल रहे स्वर्गीय सुखरानी भटनागर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शुक्रवार को पहला सेमी फाइनल मैच एनसीआर कालेज टूंडला और ज्ञानदीप  कालेज शिकोहाबाद के मध्य खेला गया। एनसीआर कालेज ने ज्ञानदीप को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल में किड्स एकेडमी ने किड्स इंटरमीडिएट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  
विज्ञापन

एनसीआर कालेज की टीम ने  निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 190 रनों का लक्ष्या खड़ा किया। टीम  की तरफ से आकिब खान ने 42 अर्जुन सिंह ने 37  और राहुल यादव ने 33 रनों का  महत्वपूर्ण योगदान दिया। ज्ञानदीप की तरफ से प्रबल प्रताप सिंह ने सर्वाधिक  तीन विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए ज्ञानदीप शिकोहाबाद ने मात्र 13.1  ओवरों में 81 रन ही बना पाई। एनसीआर कालेज की तरफ से हनी जादौन ने सर्वाधिक  चार विकेट लिए। मैन आफ द मैच हनी जॉन और अर्जुन सिंह रहे।
दूसरे सेमी फाइनल मैच किड्स एकेडमी टूंडला और किड्स इंटरमीडिएट फीरोजाबाद के मध्य  खेला गया। किड्स इंटरमीडिएट ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय  लिया। किड्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ  विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की तरफ से सर्वाधिक अंकित यादव ने  80 रनों का शुभम शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलते हुए किड्स  इंटरमीडिएट फीरोजाबाद ने रनों का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में  मात्र 177 रन बनाए और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित यादव को  दिया गया। फाइनल मैच एनसीआर कालेज और किड्स एकेडमी टूंडला के मध्य आज खेला  जाएगा। साथ ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा। अंपायरिंग अजय सिंह,  राहुल शर्मा, नीरज कश्यप और अभिषेक गौतम ने की। स्कोरिंग रवि शर्मा ने व कामेंट्री असलम भोला ने की। प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, निदेशक  चरन सरन श्रीवास्तव, मयंक भटनागर, मुकुल भटनागर, मेजर केसी श्रीवास्तव,  कुशल भटनागर, अभिषेक गौतम, आदित्य उपाध्याय, कुसुम भटनागर और रूपाली भटनागर  का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें