फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी फाइलों का हुआ भुगतान तो पार्षद करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर पालिका फिरोजाबाद के कार्यकाल में कराए गए फर्जी कार्यों का भुगतान न किए जाने की मांग को लेकर पार्षदों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह को सौंपा। पार्षदों ने कहा कि कई वर्ष पुरानी नगर पालिका शासन काल की फर्जी फाइलों का भुगतान करनेे की तैयारी की जा रही है। पुराने भुगतान होने से शहर के सभी जनहित के विकास कार्य रुक जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के हालात ठीक नहीं हैं। पार्षदों ने नगर निगम और जिला प्रशासन को चेतावनी दी यदि पार्षदों की मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में हेत सिंह शंखबार, रेखा यादव, संतोष राठौर, विमला देवी, सुनील मिश्रा, विनाकादेवी, नाहिद परवीन, डिंपल मिश्रा, गेंदालाल राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें