चौकी गेट स्थित बड़ा मोहल्ला में प्राचीन श्री दिगंर जैन बड़ा मंदिर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बड़ा मोहल्ला स्थित प्राचीन जैन मंदिर का गौरवशाली इतिहास है। चंद्रवार उजड़ने के बाद यह मोहल्ला बसाया गया था। तीन सौ वर्ष से अधिक पुराना यह मंदिर है। सुहाग नगरी का यह पहला जैन मंदिर है। यहां भगवान की प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान हैं, जो चमत्कारी भी हैं। यह मंदिर मिश्रित आबादी में बना हुआ है।
सुहागनगरी का सबसे प्राचीन मंदिर बड़ा मोहल्ला जैन मंदिर बताया जाता है। ट्रस्ट के लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के जमाने का मंदिर है। इसके रख-रखाव के लिए अंग्रेजों द्वारा टका मुद्रा में आर्थिक सहायता दी जाती थी। मंदिर में एक हजार साल प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। भगवान अजितनाथ की चमत्कारी प्रतिमा है, जो कभी काले रंग में दिखाई देती है तो कभी मूंगिया कलर में दिखती है। चंद्रवाड़ उजड़ा था, तब वहां की सभी जैन मूर्तियां इस मंदिर में स्थापित कराई गईं थी।