फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लवली प्रथम, मिस्बाह हुसैन द्वितीय

Mon, 30 Jan 2023 02:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लवली प्रथम, मिस्बाह हुसैन द्वितीय
विज्ञापन

फिरोजाबाद। वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा रविवार को स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में श्रीराम चरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें लवली यादव प्रथम, मिस्बाह हुसैन द्वितीय रहे।
विज्ञापन

संस्थापक आचार्य सुधीर शर्मा, निर्देशक डॉ. रामसनेही लाल शर्मा यायावर, डॉ. मयंक भटनागर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को राम चरित मानस पढ़ने के लिए प्रेरित किया। लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद 11 छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा हुई। जिसमें लवली यादव प्रथम, मिस्बाह हुसैन द्वितीय, वेदेही भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामकृपा गुबरेले, कृष्ण कुमार कनक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें