फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनिल पर्वतारोही को राज्य स्तरीय विवेकानंद पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठफोरी। जनपद के ग्राम फरीदा निवासी अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड धारक पर्वतारोही अनिल कुमार यादव को राज्यस्तरीय विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



अनिल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वर्ष 2021 में रन फॉर राम रामेश्वरम से अयोध्या तक 2911 किमी पैदल यात्रा अभियान में भी दल सहयोगी रहे थे।


इन्हीं सारे कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनका राज्यस्तरीय विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया। पर्वतारोही अनिल कुमार ने बताया कि वह 20 मार्च 2023 से भारत के चार धाम पर 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा करेंगे। इस यात्रा का नाम कृष्णाय धावतु तय किया गया है। यह यात्रा 8112 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा को 140 दिन में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें