फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण पर रहेगा नगर निगम का फोकस

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! जैन मंदिर चौराहे पर रात्रि में साफ सफाई करने के साथ कूड़ा उठाते निगम कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की रैंकिंग में पिछड़ने के बाद नगर निगम प्रशासन स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में खामियां दूर करने और शहर में जगह-जगह एकत्रित कूड़ा-कचरे के उचित निस्तारण की कार्ययोजना के निस्तारण में जुट गया है। वर्ष 2022 की रैंकिंग में सुधार के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने पूरी कमान खुद संभालने की बात कही है। उन्होंने सबसे पहले डोर-टू-डोर कूड़ा उठाओ अभियान शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में प्रतिदिन 283 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद निगम के जिम्मेदार कूड़ा-कचरा के उचित निस्तारण की कवायद में जुट गए हैं। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही आंतरिक गलियों से लेकर प्रमुख मार्गों को वार्डवार व क्षेत्रवार जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। खास बात यह है कि वर्ष 2022 में स्वच्छता संबंधी रैंकिंग सुधार के लिए की जा रही कवायद की कमान खुद नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने अपने हाथ में ले ली हं। नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता अभियान के लिए संसाधनों की कमी को पूरा करने के साथ ही 30 नए वाहनों की खरीद भी की जाएगी। दिसंबर माह के अंत तक डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

है।
प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा 283 मीट्रिक टन
नगर निगम सीमा में डलाव घरों की संख्या 40
कुल सफाई कर्मचारियों की संख्या 2162
ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारी 1300
संविदा पर रखे गए सफाई कर्मचारी 117
स्थाई सफाई कर्मचारियों की संख्या 645
इन कमियों को दूर नहीं कर पाए अधिकारी
- सर्वेक्षण की शर्तों के अनुसार सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग निस्तारण करना।
- कूड़े कचरे में मिलने वाली प्लास्टिक रिसाइकलिंग एवं बेस्ड कचरा निस्तारण के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत न करने व प्लांट स्थापना में देरी।
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी कार्ययोजना को वर्ष भर न चल पाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें