फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने देखी गलियों और सड़कों की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन से मिली 15वें वित्त की धनराशि से नगर निगम द्वारा शहर की गलियों और प्रमुख मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कराई जाने वाली गलियों और सड़कों की स्थिति जानने के लिए नगरायुक्त ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के विकास के लिए नगर निगम को शासन द्वारा 15वें वित्त की धनराशि के अंतर्गत करीब 30 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। यह धनराशि दो किस्तों में शासन द्वारा नगर निगम को दी गई है। शासन से मिली धनराशि से शहर की गलियों और सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने रहना, सरस्वती नगर, जैन नगर के साथ अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ किया। प्रस्ताव तैयारी की गई गलियों और सड़कों की स्थिति देखकर जानने की कोशिश की गई कि निर्माण कार्य में कितने बजट की आवश्यकता होगा। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि कुछ क्षेत्रों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर गलियों और सड़कों की स्थिति देखी गई है। अन्य क्षेत्रों का जल्द निरीक्षण किया जाएगा। जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पास करा निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें