फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर का घेराव, ठेका सफाई कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
टापा खुर्द और काशीराम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती मेयर और नगर आयुक्त - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने पहुंची मेयर नूतन राठौर को बघेल कॉलोनी में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जनता ने मेयर की गाड़ी को भी घेर लिया। मामला बढ़ता देख नगर आयुक्त ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। टापाखुर्द कांशीराम विहार कॉलोनी में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने ठेका सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

संचारी रोग और डेंगू से बचाव के लिए मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बघेल कॉलोनी, टापाखुर्द के साथ कांशीराम विहार कॉलोनी में लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे थे। बघेल कॉलोनी की सड़क व गलियों का निर्माण न होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मेयर की गाड़ी को रोक लिया। मामला बढ़ता देख नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर अफसर और मेयर वहां से निकल सके। इसके बाद मेयर और नगर आयुक्त टीम के साथ मोहल्ला टापाखुर्द, कांशीराम विहार कॉलोनी पहुंचे। यहां पर नगर आयुक्त को संतोषजनक सफाई व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने ठेका सफाई कर्मचारी विशाल की सेवा समाप्त कर दी। नगर आयुक्त की इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम के अफसरों के साथ सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी की सेवाएं समाप्त करने के साथ ही नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने नगर निगम के अफसरों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्य में प्रति लापरवाही नहीं बरतें। यदि निरीक्षण में लापरवाही और शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें