फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह

Sun, 02 Jul 2023 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गई तो प्रेमी शैतान बन गया। घर में घुसकर ऐसी हालत की जिसे देखकर लोगों की रूप कांप गई। 
 
विज्ञापन
Firozabad News: हमले में घायल युवती से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सिरफिरे ने प्रेमिका और उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। बचाने आए पड़ोसी पर भी कई वार किए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। इसके घायल प्रेमिका को घसीटकर घर के अंदर ले गया और एक कमरे में बंधल बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उन पर भी हमला करके भागना चाहा। दो सिपाहियों को भी चोट लगी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

विज्ञापन


घटना रसूलपुर थाना के नीबू वाला बाग की है। यहां की रहने वाली भावना शाम करीब साढ़े सात बजे अपने भाई रिंकू और बीमार मां के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच आसफाबाद निवासी शिवम आ पहुंचा। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही शिवम चाकू की नोंक पर भावना को खींचकर घर के अंदर ले जाने लगा। 

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

विज्ञापन

विरोध करने पर उसने भावना व उसके भाई पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। चाकू लगने से भावना के हाथ और पेट में गहरी चोटें आई हैं। उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में मची अचानक चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक रिंकू बीच बचाव के लिए दौड़ा। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गली में भीड़ देखकर आरोपी युवक भावना को लेकर एक कमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और सीओ सिटी कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर आरोपी को दबोचा। घायल लड़की और उसके भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः- बाहर खाने से पहले सावधान: किशोर ने पिज्जा खाकर पी कोल्ड ड्रिंक, पेट में हुआ दर्द; देखते ही देखते तोड़ दिया दम

अचानक हुई चाकू बाजी की घटना के बाद गली में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग एक कारण हो सकता है। बताया गया कि सिरफिरे के हमले में घायल लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इस कारण से आरोपी शिवम गुस्से में था। घटना के दौरान दो सिपाहियों को भी मामूली रूप से चोट आई है।

यह भी पढ़ेंः- UP Crime: राह चलते की घिनौनी हरकत...विरोध पर धारदार हथियार से किया हमला, सड़क पर तड़पती रहीं लहूलुहान महिलाएं
विज्ञापन

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि गली संख्या पांच में युवती को चाकू मारने की सूचना मिली थी। मौके पर शिवम नामक व्यक्ति द्वारा युवती को कैद करने व चाकू मारने की घटना प्रकाश में आई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें