फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामाख्या एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी

Sun, 29 Nov 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्फा उग्रवादियों द्वारा कामाख्या एक्सप्रेस को उड़ाने की दी गई धमकी को देखते हुए रेल प्रशासन ने रविवार को ट्रेन में चेकिंग कराई। इससे यात्रियों में दहशत दिखी। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं दिखी।
विज्ञापन


उल्फा उग्रवादियों ने सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए हाल ही में साप्ताहिक ट्रेन कामाख्या को उड़ाने की धमकी दी है। उग्रवादियों की इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेन की सघन चेकिंग के आदेश दिए हैं। रविवार दोपहर 2.30 बजे करीब डाउन की कामाख्या एक्सप्रेस टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन को चारों ओर से घेर लिया।

 रेलवे सुरक्षा बल के एडिशन एसपी सीपी सिन्हा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अजीत तिवारी, उपनिरीक्षक कौशिक व राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी आरपी सिंह ने ट्रेन में चेकिंग कराई। डाग स्क्वायड के माध्यम से यात्रियों के सामान की चेकिंग करते हुए विस्फोटक की तलाश की। ट्रेन को पूरी तरह चेक करने के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें