जसराना (फिरोजाबाद)। बहराइच में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की बेटी एवं प्रोफेसर की पत्नी की थाना क्षेत्र के एक युवक की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला बच्चे एवं पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। सर्विलांस के आधार पुलिस दोनो को पकड़कर थाने लेकर आई। युवक एवं महिला दोनों शादीशुदा हैं।
बहराइच में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की बेटी की शादी रामपुर के विलासपुर निवासी प्रोफेसर के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे बताए हैं। उक्त महिला की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व थाना जसराना के एक कस्बा निवासी युवक से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पांच दिन पूर्व महिला अपने प्रेमी से मिलने एटा पहुंची। प्रेमी महिला को अपने घर ले आया।
वहीं महिला के परिजनों ने थाना विलासपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई तो सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी कर थाना पुलिस को सूचित किया। जसराना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। महिला का प्रेमी भी शादीशुदा और बच्चों का पिता है। तीन बच्चों की मां महिला ने कहा उसका पति उसे पीटता है। वह अब अपने प्रेमी के साथ रहेगी। कोतवाल बीडी पांडेय ने कहा जनपद रामपुर के थाना विलासपुर में महिला के बारे मेें गुमशुदगी दर्ज है। वहां की पुलिस को सूचित कर दिया है। विलासपुर पुलिस द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी।