फिरोजाबाद। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई तहसील की टीम ने की।सार्वजनिक चकरोड़ और सरकारी जमीन को कबजामुक्त कराया जा रहा है।
एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने गांव राजा का लाल , अलीनगर केजरा पहुंचकर तालाब के पश्चिम उत्तर के अंतिम सिरे से शुरू होने वाले चक मार्ग के गाटा संख्या 356 को कब्जा मुक्त करा दिया। बताया गया कि चकरोड पर गांव के ही दबंगों ने 40 वर्ष से अवैध कब्जा कर रखा था।
एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार हृदय कुमार प्रिंस की अगुवाई में राजस्व टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई। टीम ने पहले तो सरकारी चक मार्ग को चिन्हित किया। तत्पश्चात टीम ने मौके पर जेसीबी से दोनों साइड से चक मार्ग पर मिट्टी डलवाना शुरू कर दिया। इस दौरान चक मार्ग के सहारे लगाए गए लकड़ी सीमेंट के पोल और कटीले तार हटा दिए।जेसीबी के चलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जेसीबी ने सार्वजनिक चक मार्ग को अवैध कब्जा से मुक्त कर दिया, बताया कि उपरोक्त सार्वजनिक चक मार्ग पर आसपास के लोगों ने बीते 40 साल से अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।