फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कालेज में तैनात चिकित्सक कर रहा था प्राइवेट प्रैक्टिस,क्लीनिक की सील

Tue, 25 Mar 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्लब चौराहे पर डा. सौरभ यादव की क्लीनिक सील करते एसडीएम सदर व एसीएमओ।  - फोटो : क्लब चौराहे पर डा. सौरभ यादव की क्लीनिक सील करते एसडीएम सदर व एसीएमओ।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने क्लब चौराहा के समीप स्थित सौरभ यादव की क्लीनिक को सील कर दिया। डा.सौरभ यादव मेडिकल कालेज में टीबी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। सरकारी चिकित्सक होने के साथ ही प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर को सूचना मिली स्वशासी मेडिकल कालेज में तैनात चिकित्सक सौरभ यादव के द्वारा क्लब चौराहा स्थित सिद्धि विनायक पैलेस में जलेसर रोड पर प्राइवेट प्रैक्टिस की जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसीेेएमओ केके वर्मा को साथ लेकर छापामार कार्रवाई की। बताते है कि कार्रवाई के दौरान क्लीनिक पर चिकित्सक तो मौजूद नहीं मिले। लेकिन उनकी क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि डा. सौरभ यादव सरकारी चिकित्सक भी है।सरकारी चिकित्सक होने के बाद प्राइवेट प्रैक्टिस करना गलत है। जबकि सरकारी मेडिकल कालेज में तैनाती के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करने का शपथपत्र भी दिया जाता है।




गाड़ी देखते ही क्लीनिक से भागे लोग
एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह की गाड़ी जैसे ही क्लब चौराहे पर पहुंची तो गाड़ी को देखते ही तीन चार लोग क्लीनिक से निकलकर सामने की ओर भाग गए। एसडीएम ने बताया कि उनमें से मैं नहीं जानता कि डाक्टर कौन थे। लेकिन मरीजों ने बताया कि डा.सौरभ यादव अभी मरीज देख रहे थे। उन्होंने कहा शहर में कुछ अन्य चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने की जानकारी मिली है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बिना रजिस्ट्रेशन चलती क्लीनिक की सील
फिरोजाबाद।सुहागनगर स्थित बलदेवी टावर में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही जीविक क्लीनिक को भी सील कराया गया है। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त क्लीनिक का भी संचालन बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें