फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने घर आने से मना किया तो फांसी झूल गया पति, बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से किया था विवाह

Mon, 17 Jun 2024 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति के शराब पीने से आजिज पत्नी रिश्तेदार के घर चली गई। घर आने से मना किया तो पति फांसी झूल गया। बड़े भाई की मौत के बाद उसने भाभी से विवाह किया था। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के आंगन में लगे जाल में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छत के रास्ते घर में जाकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के राठौर नगर मोहल्ला की है। यहां के निवासी दीवान सिंह (28) मजदूरी का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। बड़े भाई की मौत के बाद उसने बड़े भाई की पत्नी से ही शादी कर ली थी। बड़े भाई के दो बच्चे थे। जिन्हें उसने अपना लिया। इसके बाद वह शराब पीकर आए दिन पत्नी को पीटने लगा। 

मार्च में भी उसने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की थी। इसमें पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई की थी। रविवार की रात भी उसने शराब पीकर विवाद किया तो पत्नी किसी रिश्तेदार के यहां चली गई। दीवान सिंह ने फोन कर उसे बुलाया था, लेकिन पत्नी से आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने घर में बंद होकर आंगन में लगे जाल में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पत्नी मौके पर आ गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया तो वह फंदे से झूल रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर पति ने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें