फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बजट, मैन पावर, दवाओं,इस्ट्रूमेंट की कमी नहीं होने दी जाएगी-बोबड़े

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिले के नोडल अधिकारी एवं सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद सुधीर एम बोब? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लखनऊ से आए सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद एवं जिले के प्रभारी अधिकारी सुधीर एम. बोबड़े एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा, शिक्षा आलोक कुमार ने शनिवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रभारी अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में मैनपावर, दवा, इंस्ट्रूूमेंट आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण प्रभावित आठ वार्डों में विशेष कार्ययोजना बनाकर उपचार की व्यवस्था की जाए। मरीजों एवं तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को शहर में अवैध रूप से संचालित डेयरियों को तत्काल नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को पहुंचे दोनों सचिवों ने सौ शैय्या अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी और प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी हकीकत जानने के बाद शनिवार शाम को कलट्रेट सभागार में बैठक की। दोनों सचिवों ने जिला प्रशासन की ओर से अभी तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की और शहर के 70 वार्डों में से अधिक प्रभावित आठ वार्ड मोहल्ला इंद्रपुरी, करबला, ककरऊ, हुमायूंपुर, रेहना, संत नगर, आजाद नगर, झलकारी नगर के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कड़ी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर में अनेक डेयरियां संचालित हैं, जो गंदगी फैलाती हैं। इन्हें इनके नोटिस दिया जाए। सीएमओ को हिदायत दी कि अभी तक हुईं मौतों का ऑडिट कराएं। गहराई से समझें कि मृत्यु का कारण क्या रहा? सीएमओ सहित सभी टीमों के निर्देश दिए कि कोविड-19 की तरह एक स्टैंडर्ड दवाओं का प्रोटोकॉल बनाकर सभी पीएससी, सीएचसी पर निचले स्तर पर एएनएम को उपलब्ध कराएं। जिले में छोटे-बड़े प्राइवेट चिकित्सकों को दवाएं उपलब्ध कराई जाए। बैठक में डीएम, सीडीओ, एडीएम, सीएमओ, केंद्र से आई मेडिकल टीम, जिले के सभी एसडीएम, बीडीओ, खंड शिक्षाधिकारी, जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें