उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक मोहल्ले की युवती का चार महीने पहले रसूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ निकाह तय हुआ था। 6 अप्रैल रविवार को निकाह होना था। रविवार सुबह ही दूल्हे के पिता ने फोन करके 10 लाख रुपये की मांग रख दी। इसको पूरा न करने पर वह बरात लेकर नहीं आए। जब लड़की पक्ष के लोग बरात न आने का कारण जानने के लिए लड़के के घर पहुंचे तो लड़के वालों ने पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।