राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। युवक इंटरमीडिएट का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा