फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रतापनगर सैलई निवासी युवती ने शनिवार रात घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार परिजन युवती का रिश्ता तय करने वाले थे। लेकिन जिस युवक से शादी की बात चल रही थी, उससे वह शादी नहीं करना चाहती थी।
प्रतापनगर सैलई निवासी हेमा (18) कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजन इस समय उसके रिश्ते की बात कर रहे थे। शनिवार रात परिजनों के सो जाने के बाद हेमा ने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह परिजन जागे तो हेमा का शव फंदे पर लटका देखा। चीखपुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतार और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हेमा द्वारा की गई आत्महत्या के बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि परिजन हेमा का रिश्ता तय कर रहे थे। जिस युवक के साथ शादी की बात चल रही थी, हेमा उससे शादी करने के लिए इच्छुक नहीं थी। इसलिए उसने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।