फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटू हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटू हत्याकांड के चार आरोपियों को बुधवार को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि टीटू एक आरोपी के घर में चोरी के इरादे से घुस गया था। इस कारण उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर 16 फुटा रोड निवासी टीटू की सोमवार रात नामजद लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम सोनू, कृष्णा उर्फ किशन, निक्की उर्फ लक्की, कन्हैया निवासी नगला पचिया थाना दक्षिण बताए।
थानाध्यक्ष दक्षिण अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो सोनू ने बताया कि टीटू सोमवार रात उसके घर में चोरी के इरादे से घुसा था। उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीटू के पकड़े जाने पर उसकी लाठी डंडे से पिटाई की गई थी। गंभीर रुप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें