पूर्व पर्यटन मंत्री ने कहा कि बाबा सिद्दकी जैसी घटना यूपी में होती तो योगी सरकार अब तक किसी की कार पलटा चुकी होती। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने करहल उपचुनाव पर भी अपनी बाच रखी। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव एक मामले में न्यायालय में पेशी पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी जैसी घटना यदि उत्तर प्रदेश में हुई होती, तो योगी सरकार अब तक कार पलटा चुकी होती। योगी सरकार में कानून व्यवस्था में बहुत बड़ा सुधार उत्तर प्रदेश में हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार को इसका श्रेय जाता है। साथ ही उन्होंने करहल विधानसभा के उपचुनाव पर भी खुलकर अपनी बात कही। कहा कि भाजपा उन्हें करहल से अपना प्रत्याशी बनाने का मन बना रही थी। हो सकता है कुछ बात न बन पाई हो। लेकिन, अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह से उन्होंने हमेशा सियासी टक्कर ली है। वह कभी मुलायम सिंह के साथ नहीं रहे। कभी मायावती के साथ नहीं रहे। मुलायम सिंह के खिलाफ वह चुनाव लड़ चुके हैं। करहल से यदि उन्हें उतारा जाता, या भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती तो शायद चुनाव की तस्वीर दूसरी होगी। पूरा हिंदुस्तान इस चुनाव को देख रहा है।