फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरी की आशंका: फिरोजाबाद में खाद्य विभाग ने छापा मारा, नेपाल का रिफाइंड पकड़ा, जांच नमूने भरे

Wed, 27 Oct 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

खाद्य विभाग की टीम ने फिरोजाबाद में कैलादेवी ट्रेडर्स के घर छापा मारा। यहां नेपाल में निर्मित रिफाइंड के खाली और भरे 100 टीन मिले। घर के मालिक ने दरवाजा नहीं खोला इसके बाद पुलिस की मदद ली गई। वहीं कार्रवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों के फोन आए तो टीम ने नमूने भरकर कार्रवाई रोक दी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में तेल के नमूने लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोहल्ला रामनगर में एक घर में छापेमारी की। मौके से रिफाइंड के 30 भरे और 70 खाली टीन ने पकड़े गए। टीम ने पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद घर का गेट खुलवाया। टीम ने दो सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। 

विज्ञापन

नेपाल में निर्मित ब्रांड का रिफाइंड पाया गया
रामनगर स्थित कैलादेवी ट्रेडर्स के मालिक मुन्नालाल के घर पर छापेमारी की। टीम को देखकर विक्रेता ने घर का गेट बंद कर लिया। टीम ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, मगर गेट नहीं खोला गया। टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कहने पर भी गेट नहीं खुला तो पुलिसकर्मी छत पर चढ़ने लगे। काफी मशक्कत के बाद घर का गेट खोला जा सका। मौके पर नेपाल में निर्मित ब्रांड का रिफाइंड पाया गया। 70 टीन खाले पकड़े गए। घर में कई तलघर भी थे। जहां तेल और कबाड़ा भरा था। टीम ने दो नमूने संकलित कर जांच को भेजे हैं। टीम को आशंका थी कि यहां तेल की पैकिंग हो रही थी। गेट बंद के दौरान आरोपी ने पैकिंग का सामान छुपाकर रख दिया। पेमेश्वर गेट स्थित दादू किराना स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। पूजा मिष्ठान शिकोहाबाद से बूंदी के लड्डू का नमूना संकलित किया। इस दौरान अरुण मिश्रा, संतोष कुमार, रविभान सिंह आदि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों के फोन भी आए 
जिस घर में छापेमारी हुई थी, वहां तलघर में तेल भरा था। कार्रवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों के फोन टीम पर आने लगे। इसके बाद टीम ने दो सैंपल लेने के बाद कार्रवाई को रोक दिया। टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
डेंगू ने बढ़ाया खर्चा: मच्छर मारने के लिए रोज 5.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहे आगरा के लोग
बाजार-त्योहार और परंपरा: कपड़ों और किताबों से नाता बरकरार, मुगलिया काल से खासियत है बरकरार राजा की मंडी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें