फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड गवर्नर के बिना हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईवे पर फर्राटे भरने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अब परिवहन विभाग के अधिकारी केवल उन ही वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करेंगे जिनमें स्पीड गवर्नर लगा होगा। अन्यथा की स्थिति में वाहन को सीज करने के साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे और एक्सप्रेस पर वाहनों की स्पीड अधिक होने के कारण आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है तो परिवार उजड़ रहे है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए शासन ने जारी किए आदेश में कहा है कि उन ही वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाए जिनमें स्पीड गवर्नर लगा हो।
यदि वाहन में स्पीड गवर्नर नहीं लगा है तो उस वाहनों को सीज करने के साथ ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाए। शासन के इस आदेश का पालन स्थानीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर वाहन स्वामी परिवहन विभाग के चक्कर काट रहे है, लेकिन वाहन में स्पीड गर्वनर न होने के कारण विभाग ने उनको फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें