कबड्डी सीनियर वर्ग में फिरोजाबाद बना विजेता
- फोटो : Amar Ujala
तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ मुकाबला
जूनियर वर्ग में फीरोजाबाद और बछगांव में भिड़ंत
जिला स्तरीय कबड्डी टीम के लिए क्षेत्रीय टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। कबड्डी सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित की गई। जिले से जूनियर वर्ग की सिर्फ दो ही टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्हीं में से चयनकर्ताओं को टीम चयनित करनी पड़ी।
तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय कबड्डी मुकाबला खेला गया। सीनियर वर्ग बालक का पहला कबड्डी मैच फीरोजाबाद और जसराना के मध्य में खेला गया। जिसमें फीरोजाबाद की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला सिरसागंज और शिकोहाबाद के मध्य खेला गया। शिकोहाबाद ने काफी मशक्कत के बाद मुकाबला जीत लिया। बछगांव और शिकोहाबाद के बीच मुकाबला खेला गया। शिकोहाबाद को हराकर बछगांव फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबला फीरोजाबाद और बछगंाव के बीच खेला गया। जिसमें 12 अंकों के साथ फीरोजाबाद की टीम विजेता बनीं। सब जूनियर वर्ग में फीरोजाबाद और बछगांव के मध्य खेल गया। जिसमें बछगंाव ने आसानी से मुकाबला जीत लिया। रेफरी में कैलाशचंद्र यादव, संतोष, कल्लू, अशोक, प्रेमसिंह, अजयमिश्रा, सर्वेश सोलंकी, विनोद सिंह, केके शर्मा शामिल रहे। प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह और पंकज भारद्वाज, सुदीप सिंह, सुरेश मिश्रा उपस्थित रहे।