फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: गुड्डी देवी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला कोटला राजाराम की पुलिया निवासी गुड्डीदेवी की हत्या के दो आरोपियों को दक्षिण थाना पुलिस ने जिला अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या के दौरान प्रयोग किया बर्फ तोड़ने वाला सूजा भी बरामद किया है। फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला राजाराम की पुलिया निवासी गुड्डीदेवी की सोमवार शाम करीब सात बजे उसके जेठ के पुत्रों ने संपत्ति विवाद में बर्फ तोड़ने वाले सूजे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मृतका के पति चंद्रप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष विकास कुमार अत्री ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुड्डीदेवी की हत्या के दो आरोपी चरन सिंह उर्फ वीटू और राजेश को जिला अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बर्फ तोड़ने वाला सूजा भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मृतका के घर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें