फोटो 22 फोटो आकाश का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
फिरोजाबाद/खैरगढ़। प्रयागराज के करछना में बुधवार शाम हुए ट्रेन हादसे ने फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र के एक परिवार को ताउम्र का गम दे दिया है। गांव पृथ्वीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश, जो अपने मामा के भाई की शादी में शामिल होने निकला था, अब इस दुनिया में नहीं रहा।
हादसे में मारे गए अजय निवासी कोलकाता, आकाश के मामा का बेटा था। अजय के छोटे भाई की शादी 28 अप्रैल को होनी है। इसी का न्योता देने के लिए अजय करीब 15 दिन पहले अपनी बुआ सीता देवी (आकाश की मां) के घर ग्राम पृथ्वीपुर, खैरगढ़ अपनी पत्नी पूजा के साथ आया था। बुधवार सुबह ही पूरा परिवार खुशी-खुशी कोलकाता के लिए रवाना हुआ था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।