फोटो 16 पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर लुटेरे का जिला अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर, साथ में खड़ी
फिरोजाबाद। रामगढ़ पुलिस ने हसमत नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बुधवार रात एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार किया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि हाल की छिनैती की घटनाओं में शामिल आरोपी हसमत नगर के पास देखा गया है। जब घेराबंदी की गई, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी छोटू उर्फ अवनीश निवासी नगला मिर्जा घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि 10 और 11 अप्रैल को थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों से मोबाइल छीने थे। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से पुलिस इन लुटेरों की तलाश में थी। पुलिस इस गिरोह के दो साथियों को पहले ही एक मुठभेड़ के दौरान सलाखों के पीछे भेज चुकी है। संवाद