फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खैरगढ़ के आकाश की मौत से पृथ्वीपुर में मातम

विज्ञापन
फोटो 22 फोटो आकाश का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। प्रयागराज के करछना में बुधवार शाम हुए ट्रेन हादसे ने फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र के एक परिवार को ताउम्र का गम दे दिया है। गांव पृथ्वीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश, जो अपने मामा के भाई की शादी में शामिल होने निकला था, अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए अजय निवासी कोलकाता, आकाश के मामा का बेटा था। अजय के छोटे भाई की शादी 28 अप्रैल को होनी है। इसी का न्योता देने के लिए अजय करीब 15 दिन पहले अपनी बुआ सीता देवी (आकाश की मां) के घर ग्राम पृथ्वीपुर, खैरगढ़ अपनी पत्नी पूजा के साथ आया था। बुधवार सुबह ही पूरा परिवार खुशी-खुशी कोलकाता के लिए रवाना हुआ था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें