फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में श्रमिकों को मिलेगा ओवरटाइम का अतिरिक्त भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नोएडा और गुरुग्राम में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शनों और उनकी मांगों के मद्देनजर प्रशासन ने फिरोजाबाद के उद्योगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आदेश दिए हैं कि सप्ताह में निर्धारित 48 घंटे से अधिक काम करने पर श्रमिकों को अनिवार्य रूप से अतिरिक्त मानदेय (ओरवटाइम) देना होगा।
विज्ञापन


कांच और चूड़ी नगरी में इस समय सहालग का सीजन होने के कारण उत्पादन का काफी दबाव है। ऐसे में कई इकाइयों में श्रमिकों से ओवरटाइम लिया जा रहा था। डीएम ने बृहस्पतिवार को उद्यमियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कहा कि नियमों का पालन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक नोडल अधिकारी को 10 इकाइयों के निरीक्षण का कार्य सौंपा गया है। अधिकारी खुद फैक्ट्रियों में जाकर देखेंगे कि श्रमिकों को सैलरी स्लिप मिल रही है या नहीं। ठेकेदारों और एजेंसियों के कमीशन की जांच होगी। महिलाओं के लिए पोश कमेटी और शिकायतों के लिए ग्रीवांस सेल का गठन अनिवार्य होगा। बैंक प्रबंधकों के माध्यम से सभी श्रमिकों का अनिवार्य बीमा होगा। श्रमिकों के वेतन भुगतान में देरी या साप्ताहिक अवकाश के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि कोई प्रबंधन नियमों की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें