फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
105, मृतक पदम सिंह का फाइल फोटोपरिजन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक सवार युवक को बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव मेहरी निवासी 40 वर्षीय पदम सिंह बाइक द्वारा आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव रहनकलां स्थित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गये थे। वह बुधवार रात 10 बजे वापस घर लौट रहे थे। वह आगरा हाईवे स्थित गांव मोहम्मदाबाद के निकट पहुंचे थे। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पदम बाइक से नीचे गिर गए। साथ ही उनके ऊपर से वाहन का पहिया निकल गया। मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इसके उपरांत पीछे ही जा रहे अन्य वाहन से पहिया उनका शव क्षत-विक्षत हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान उसके पास मिले कागजात से हुई। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मृतक अपने पीछे पत्नी फूलवती और बेटी क्रांति को बिलखता छोड़ा है। मृतक फिरोजाबाद के कारखाने में काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें