फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खरपतवार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने जलने से बचाए गेहूं के खेत

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-205-खरतपतवार में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। स्रोत संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव डंहिनी के पास बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने सड़क किनारे खरपतवार में आग लगा दी। आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। समय से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को गेहूं के खेतों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे करीब अचानक गांव डाहिनी के पास सड़क किनारे खरपतवार से तेज धुआं उठने लगा। कुछ ग्रामीणों ने धुएं के साथ आग की लपटों को उठता हुआ देखा, तो गांव में मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलने लगी। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने फैल रही आग को बुझा दिया। जिससे सड़क किनारे खेतों में खड़ी कई बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि खरपतवार में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर गई थी। जिसने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें