फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता की शर्मनाक करतूत: मां से छिपकर बेटी संग बनाए संबंध, मोबाइल में मिले वीडियो; बेशर्मी की पार की हदें

Sun, 24 Sep 2023 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां सौतेला पिता डेढ़ वर्ष से नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  महिला ने आरोपी के साथ दूसरी शादी की है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी नाबालिग पुत्री से सौतेला पिता डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी ने आपबीती मां को बताई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। सौतेला पिता नाबालिग पुत्री से डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा है। साथ में वीडियो भी बना रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसने तीन साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से चार वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। सौतेला पिता गैर जनपद का निवासी है। 

शादी के बाद से ही उसने सौतेली पुत्री से छेड़खानी शुरू कर दी। उसके बाद डरा धमकाकर डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पिता ने धमकी देते हुए उसे शांत करा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। 
विज्ञापन


मां ने शुक्रवार की रात ही थाना पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। वीडियो भी उपलब्ध हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें