टूंडला। असन चौराहे स्थित क्रिकेट खेल मैदान में शनिवार को स्वर्गीय अरविंद मिश्रा व डाॅ. प्रदीप मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी का 5वां मैच खेला गया। आगरा की स्टार नेक्स्ट बैजंतीदेवी क्रिकेट अकादमी ने फिरोजाबाद डीसीए को 6 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
फिरोजाबाद की डीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 40 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर पूरी टीम मात्र 93 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज तनिष्क ने 25, सार्थक ने 16 रनो, उदय ने 13 रनों का योगदान दिया। आगरा के तेज गेंदबाज निखिल सिंह ने चार, कैप्टन अमन व योगेश ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब मैं खेलने उतरी आगरा की टीम ने चार विकेट खोकर मात्र 17 ओवरों में ही मैच जीत हासिल कर ली।
बल्लेबाज विमल ने 25, वरुण ने 23 और देव ने 15 रनों का योगदान दिया। डीसीए फिरोजाबाद की ओर से गेंदबाज तनिष्क यादव व राहुल ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि सार्थक मिश्रा ने आगरा के तेज गेंदबाज निखिल को चार विकेट लेने पर दिया। रोहित शर्मा, शैलेश सिंह, विवेक प्रजापति, अपूर्व मोजूद रहे। रविवार को मैच डीसीए फिरोजाबाद और एवीआर मैनपुरी के मध्य खेला जाएगा।