फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रखा व्रत, शाम को सज संवर किया चांद का दीदार

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! करवा चौथ पर छलनी में अपने पति का दीदार करती महिला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ टूंडला। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने दिनभर व्रत रखा। शाम को सजसंवर कर चांद की चांदनी को निहारा और चांद को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोला। इससे पूर्व सुहागिनों ने करवाचौथ की परंपरागत कहानी एक-दूसरे को सुनाकर शिव-पार्वती की पूजाकर अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना की।
विज्ञापन

सुहाग का पर्व करवाचौथ का उत्साह रविवार सुबह से ही नजर आने लगा। सुहागिनाें ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम होने से पहले से महिलाओं ने सोलह शृंगार कर लिया। चांद दिखने से आधा घंटा पूर्व तक पार्लर गुलजार नजर आए। चांद निकलने से पूर्व महिलाओं ने करवाचौथ की पूजा-अर्चना की और चांद का दीदार होते ही सुहागिनों के चेहरे खिल गए।
सुहागिनों ने छतों पर जाकर चांद को अर्घ्य दिया। आरती उतारने के बाद छलनी से पति का दीदार किया। पति ने अर्धांगिनी को जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाया। चांद दिखने के बाद होटलों में भी भीड़ नजर आई। डिनर करने के लिए कई दंपती होटल और रेस्टोरेंट पहुंचे।
विज्ञापन

सामूहिक पूजन किया गया
एफएम सिटी कॉलोनी में करवाचौथ का सामूहिक पूजन किया गया। महिलाएं सजकर समारोह में पहुंची। नवविवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किए गए। ऑर्चिड कॉलोनी एवं आर्यनगर चौक में भी सामूहिक पूजन किया गया। यहां चांद दिखने के बाद जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

जमकर की गई आतिशबाजी
करवाचौथ का उल्लास जिले भर में नजर आया। शाम को चांद दिखते ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमकर आतिशबाजी हुई और आसमान सप्तरंगी रोशनी से जगमगाने लगा।
पति नहीं आ सके तो वीडियो कॉल कर खोला व्रत
कई पुरुष अपनी नौकरी के कारण करवाचौथ पर घर नहीं आ सके। इस कारण पत्नी ने करवाचौथ पर चांद का दीदार कर पति से वीडियो कॉल की। इसके बाद व्रत खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें