फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की दुकान पर युवकों का हमला, भाजयुमो उपाध्यक्ष सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बाइकों के आपस में टकराने पर भाजपा नेता के भाई से विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से लोगों ने भाजपा नेता की दुकान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने भाजपा नेता और उसकी दुकान पर बैठे अन्य लोगों को मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर दुुकन से डेढ़ लाख रुपये भी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव हतीगढ़ी निवासी अनंत प्रताप सिंह उर्फ गुल्लू पुत्र श्रीकृष्णपाल सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष हैं। टूंडला के स्टेशन रोड पर अनंत प्रताप की सब्जी मंडी के निकट राना क्रैकर्स नाम से पटाखों की थोक की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान पर बैठे थे। तभी उनके भाई गौरव पाल सिंह की बाइक से एक बाइक टकरा गई। इस दौरान दोनों ओर से गालीगलौज और मारपीट हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। घटना के आधा घंटे बाद बाइक सवार युवक 10-12 युवकों के साथ भाजपा नेता की दुकान पर पहुंच गया और युवकों ने अनंत प्रताप सिंह और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में भाजयुमो नेता का सिर फट गया। वहीं देा अन्य शेखर व कपिल के चोटें आईं हैं। मारपीट के बाद सभी हमलावर भाग गए। भाजपा नेता अनंत प्रताप सिंह ने 10-12 लोगों के खिलाफ मारपीट और व दुकान से डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत के बाद मारपीट की घटना हुई है। लूट की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक श्रीवास्तव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें