फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक की चपेट में आकर खेत से लौट रहे किसान की मौत

Tue, 09 Jul 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। सोमवार की शाम खेत से लौटते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।थाना जसराना के गांव खामिनी निवासी रामसेवक (65) सोमवार की शाम अपने खेत से लौटकर पैदल अपने घर जा रहे थे। सायपुर कलां के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना जसराना पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। किसान को गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किसान की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें