फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, 167 पर लगाया जर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को टूंडला टोल के समीप 85 वाहन चालकों का पुलिस ने नेत्र परीक्षण कराया। वहीं यातायात नियमों को तोड़ने वाले 167 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लालता प्रसाद दाऊ के नेतृत्व में टूंडला टोल के समीप वाहनों चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज के नेत्र चिकित्सकों द्वारा ट्रक चालक, रोडवेज बस चालक, ऑटो चालकों की मुख्य रुप से आंखों की जांच कराई गई। शिविर के दौरान कुल 85 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।
वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज में अध्यनरत छात्र छात्राओं को यातायात की जानकारी दी गई। इस दौरान हूटर, सायरन, प्रेशर हार्न, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों समेत कुल 167 लोगों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने पर जर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें