फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में किशोरों के डूबने से,मालवीय नगर में मातमी सन्नाटा

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! मालवीय नगर निवासी दो किशोरों की यमुना में डूबने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर वि? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा-फिरोजाबाद जिले की सीमा में बहने वाली यमुना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मालवीय नगर निवासी चार किशोर यमुना में नहाने गए थे, जिसमें रोहित और अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक और रोहित के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। रोहित जहां कक्षा नौ का छात्र था। वहीं अभिषेक इंटर का।
विज्ञापन

मालवीय नगर के बाशिंदों की मानें तो रोहित, अभिषेक, तुषार और हिमांशु अक्सर साथ रहते थे। चारों लोग साथ-साथ ही घर से कहीं घूमने को जाते थे। पीड़ित परिजनों की माने तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी यमुना में स्नान करने के लिए चारों एक साथ ही घर से गए थे। अभिषेक तीन भाई थे। रोहित दो भाई है। रोहित और अभिषेक के पिता चूड़ी का काम करते हैं। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। जैसे ही रोहित और अभिषेक के यमुना में डूबने की खबर परिजनों को मिली तो मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में पीड़ित परिजनों के लोग लोग एकत्रित हो गए। घटना आगरा सीमा में होने के कारण अधिकांश के परिजन आगरा चले गए थे।
फिरोजाबाद की ओर नहाने से रोकने पर गए थे दूसरी ओर
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चारों किशोरों को फिरोजाबाद की साइड में नहाने से रोक दिया था। इस साइड रोका तो वे आगरा की सीमा की ओर पुल से होकर नहाने को चले गए थे। यदि वहां के लोगों की बात मान लेते तो शायद यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा पहुंचे, परिजनों को बंधाया ढांढस
मालवीय नगर निवासी दो किशोरों के यमुना में डूबने की जानकारी होते हीनगर विधायक मनीष असीजा यमुना किनारे पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने और हर संभव मदद का अश्वासन दिया।
किशोरों को खोजने में जुटी आगरा पीएसी की टीम के साथ वह नाव से खोजबीन करते दिखाई दिए। उन्होंने आगरा जोन के आईजी नवीन अरोरा के साथ एसडीएम फतेहाबाद से बात करके तत्काल कार्रवाई की बात कही। नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि दूसरे किशोर का शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें