फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन से पूर्व शहर में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लक्ष्मी गणेश पूजन से पूर्व शहर में पानी का संकट गहरा गया है। मोहल्ला आसफाबाद पर लगा नलकूप खराब हो गया। बुधवार देरशाम तक जलकल विभाग के अफसर ठीक नहीं करा सके। सुबह होते ही लोग हाथों में खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश करते नजर आए। जलेसर रोड स्थित टापापैंठ में भी पानी का संकट रहा। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा टैंकर मंगाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इन स्थानों के अतिरिक्त शहर की आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर और महावीरनगर में भी पानी के संकट का लोगों को सामना करना पड़ा। पानी के संकट को दूर करने के लिए टैंकरों से सप्लाई भेजी गई। गालिब नगर बाबू की बगिया में लगा सबमर्सिबल खराब होने से क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा हो गया। नई बस्ती की भी सप्लाई बाधित रही। नगर निगम में शामिल हुए गांव बासठ स्थित हनुमान मंदिर के खराब पड़ी पाइप लाइन को जलकल विभाग के अफसर त्योहार से पूर्व सही नहीं करा सके। जिसको लेकर बुधवार को क्षेत्र में पानी का संकट रहा। लोग दूरदराज से पानी भरने के लिए विवश हुए।
दतौजी में नलकूप खराब होने से पानी का संकट खड़ा हो गया। तो मोहल्ला आजाद नगर में भी पेयजल संकट का सामना लोगों को करना पड़ा। त्योहार से पूर्व पटरी से उतरी पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए अफसर कोई पहल करते दिखाई नहीं दिए। जबकि महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में पानी का संकट नहीं रहा। सुबह कर्मचारियों को भेजकर सप्लाई को चेक कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें