फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: अल सुबह मुख्यालय छोड़ रहे हैं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल से सुहागनगरी में हो रही बच्चों की मौत से शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप है। बीमारी की रोकथाम के लिए अफसर भी हर संभव प्रयास में जुटे हैं। अलसुबह जिला मुख्यालय छोड़कर अफसर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने की कमान डीएम चंद्रविजय सिंह खुद संभाल रखी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कई मोहल्लों में एनाउंसमेंट किए और कई मोहल्लों में पैंफ्लेट का वितरण कराया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह और नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे नगर निगम के अफसरों एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा के साथ डेंगू प्रभावित इलाकों का दौरा किया। करबला, हिमायूंपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बुखार एवं डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए माइक से एनाउंसमेंट किए। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने आंबेडकर नगर, बघेल कालोनी, संतनगर के साथ अन्य क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने प्लॉटों की सफाई करा चूना डलवाया। वहीं फॉगिंग कराने के साथ ही केरोसिन का तेल डलवाया जा रहा है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने आमजन से अपील की कि बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखे। बुखार आदि आने पर तत्काल चिकित्सक से दवा लेकर जांच कराएं। उन्होंने झलकारी नगर सहित कई मोहल्लों में जाकर कूलर आदि की घास निकलवाकर जलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें