फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू वैरिएंट की जांच करने के लिए केजीएमयू से जिले में पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में वायरल से प्रतिदिन बच्चों की मौत हो रही है। जनपद में करीब 99 मौत हो चुकी हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण डेंगू और वायरल को मान रहा है लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर यह कैसा डेंगू है? इन बिंदुओं की जांच करने के लिए केजीएमयू लखनऊ से एक टीम आई है। केजीएमयू लखनऊ के बाल रोग विभाग के प्रो. डॉ. शक्ल नारायण सिंह ने सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा और बाल रोग विभागाध्यक्ष डा. एलके गुप्ता के साथ बैठक की। उन्होंने वार्ड में जाकर गंभीर रूप से बीमार बच्चों को देखा। उन्होंने चिकित्सक और परिजनों से मरीज के शुरुआती लक्षणों की जानकारी ली। मरीजों की रक्त जांच की रिपोर्ट देखी और मिलने वाले इलाज की जानकारी ली।
प्रो. शक्ल नारायण सिंह ने बताया कि बच्चों की मौत का क्या कारण रहा? किस स्टेज पर जाकर बच्चों की मौत हो रही है? जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू की वैरिएंट की जांच के लिए बीमार बच्चों के रक्त सैंपल लेकर लखनऊ की एडवांस लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक समझ में आया है कि बीमारी को रोकने के लिए सफाई का अहम रोल है। नगर निगम को क्षेत्र में सफाई करनी चाहिए। लोगों को भी खुद जागरूक होकर सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें