फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। दवा लेकर घर जाते समय बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन चिकित्सक की क्लीनिक पर शव लेकर पहुंच गए लेकिन चिकित्सक और स्टाफ क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। इस पर परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और शव थाने के गेट पर शव रखकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी रामनिवास (32) पुत्र तेज सिंह को विगत दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार शाम वह दवा लेने कस्बा फरिहा स्थित चिकित्सक की क्लीनिक पर गया। दवा लेकर परिजनों के साथ वह घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी होते ही चिकित्सक और स्टाफ क्लीनिक बंदकर फरार हो गया।
उधर, परिजन शव लेकर पहुंचे तो क्लीनिक बंद देखकर उनमें आक्रोश फैल गया। क्लीनिक पर हंगामा करने के के बाद परिजन शव लेकर थाना फरिहा पहुंच गए। आक्रोशित परिजन थाने के गेट पर शव रखकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पीड़ित पक्ष से तहरीर ले नर है। थानाध्यक्ष फरिहा विजय कुमार का कहना है कि युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें