फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: ऐसे तो चली जाएगी जान! चंद पैसों के लिए जीवन से खिलवाड़, एचटी लाइन के नीचे भी हो सकता बड़ा हादसा

Tue, 24 Jan 2023 01:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सर्दी में कोहरा और धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली। इसके साथ ही हाल ही में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की कई खबरें सामने आईं। जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई। इसके बाद भी चंद पैसे के लिए लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
गाड़ी की छतों पर यात्रा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापरवाही की एक तस्वीर फिरोजाबाद जिसे से सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि डीसीएम चालक चंद पैसों के लिए गाड़ी की छत पर सवारी बैठाकर फर्राटा भर रहा है। उसे न तो कानून का डर है और न ही दुर्घटना का। वह बेखौफ होकर फुल स्पीड में गाड़ी दौड़ा रहा है।  

विज्ञापन


तस्वीर सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड की है। दरअसल सिरसागंज में सोमवार को पशु हाट लगती है। यहां दूर दूर से व्यापारी आते हैं। इसके कारण सड़क पर भीड़भाड़ रहती है। इससे यहां यातायात कुछ हद तक प्रभावित रहता है। इसी कड़ी में करहल चौराहे से बाईपास की ओर जाने वाली एक डीसीएम गाड़ी की छत पर सवारी बैठाकर दौड़ रही थी। 

लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। हालांकि बाजार के दिन पुलिस रोड डायवर्ट करने के लिए बैरियर लगा देती है। लेकिन, इस तरह गाड़ियों के ऊपर सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे वाहनों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। सड़कों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इस तस्वीर से एक और बात भी साफ हो रही है। वह यह कि लोग बिना सोचे समझे इस तरह खुद की जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं और हादसा हो जाने पर उनके परिजन सड़क जाम करके यातायात बाधिक करते हैं। सरकार से मुआवजे की गुहार लगाते हैं। कई बार ऐसे प्रदर्शनों में एंबुलेंस या निजी वाहनों से अस्पताल जा रहे रोगी भी दम तोड़ देते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें