फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गणतंत्र दिवस पर जेलर आनंद सिंह प्रशंसा चिह्न गोल्ड से होंगे सम्मानित

Tue, 24 Jan 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर जेलर आनंद सिंह प्रशंसा चिह्न गोल्ड से होंगे सम्मानित
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिला कारागार में तैनात कारपाल (जेलर) आनंद सिंह को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशंसा चिह्न गोल्ड से उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से जारी की गई प्रशंसा चिह्न गोल्ड की सूची में आनंद सिंह का नाम आया है। उन्हें सम्मानित किए जाने का पत्र पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं आनंद कुमार ने जारी किया है। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जेलर आनंद सिंह को इसके लिए बधाई दी है। यह प्रशंसा चिह्न गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का पश्चात पहनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें