फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, जागरूकता की जरूरत: जिला जज

Sat, 27 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं तो फिर बेटियों से घृणा कैसी। बेटियों को हमें बचाने की पहल करने की जरूरत क्यों पड़ी इस पर हर किसी को सोचना होगा। कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जाहिर की। शिक्षित युवाओं, महिलाओं से आह्वान किया कि वह आगे आएं।
विज्ञापन


जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मुख्यालय पर स्थित विकास भवन सभागार में सेव द गर्ल्स चाइल्ड पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। जिला जज ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी डीएम व सीएमओ की है। उन्हें प्रभावी ढंग से अमल करना होगा। मीडिया को ऐसे प्रकरणों के स्टिंग ऑपरेशन करने पर जोर दिया। इधर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद निशांत देव ने पुरुष एवं महिलाओं के बिगड़ते अनुपात का आंकड़ा बताया। एसपी अशोक कुमार ने कहा बेटियां घर की रौनक होतीं हैं हर पिता को इनका महत्व समझना होगा।

सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि गर्भपात कराने वालों के लिए बने कानून का सख्ती से पावन कराना चाहिए। ताकि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी तभी सुधार होगा। सीएमओ डा. पुष्कर आनंद ने कहा कि महिलाओं का अनुपात बिगड़ता जा रहा है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कन्या भ्रूण हत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। विभाग कार्रवाई करता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रेरणा अग्रवाल कहा कि वंश और नाम हमारे कामों से आगे बढ़ता है लड़का और लड़की से नहीं। वंश लड़के से नहीं बल्कि बहू से बढ़ता हैं। अब पिता को बेटियां ही मुखाग्नि दे रही हैं। बेटियों को मारने वालों को मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है। वरिष्ठ अधिवक्ता वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट, अरविंद बघेल एडवोकेट ने बेटियों को बचाने पर जोर दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की वार्डन अरशद परवीन के निर्देशन में नेत्रहीन छात्रा पूजा ने गीत सुनाया।
विज्ञापन


लोक नागरिक कल्याण समिति डौली गुप्ता, बार के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट, उद्यमी राजकुमार मीत्तल, कल्पना राजौरिया, सतेंद्र जैन सौली, जेल अधीक्षक पीएन पांडेय, डीपीआरओ बनवारी सिंह, डीएचओ बलजीत सिंह, प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, डीजीसी फौजदारी नीरज यादव मौजूद थे। संचालन पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा ने किया। सचिव प्रमोद कुमार गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें